बालेश्वर (ओडिशा), छह अक्टूबर, सामरिक बल कमान ने स्वदेश विकसित एवं परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का शनिवार को ओडिशा में रात्रिकालीन सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण सेना के नियमित प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा है। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह तक मार करने वाली मिसाइल, जिसकी मारक क्षमता 350 किलोमीटर है, का बालेश्वर के निकट चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज के परीक्षण परिसर-3 में एक मोबाइल लांचर से परीक्षण किया गया। इससे पहले पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण इस वर्ष 21 फरवरी को चांदीपुर में आईटीआर से रात के समय में किया गया था। सूत्रों ने बताया कि यह मिसाइल 500 से एक हजार किलोग्राम तक की युद्ध सामग्री ले जाने में सक्षम है।
शनिवार, 6 अक्टूबर 2018
पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें