वाशिंगटन 25 अक्टूबर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपतियों बराक ओबामा और बिल क्लिंटन और रठंसीएनएन एवं अन्य के कार्यालयों में भेजे गए संदिग्ध पैकेटों की जांच की जा रही है। सीएनएन के मुताबिक, व्हाउट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने इन संदिग्ध पैकेटों के बारे में बात की। ट्रंप ने कहा, "मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि फिलहाल मौजूदा हालातों में हमें एकजुट रहना होगा। हमें एकजुट होकर एक सशक्त और स्पष्ट संदेश देना होगा कि अमेरिका में कहीं भी राजनीतिक हिंसा की कोई जगह नहीं है।" उन्होंने कहा, "हमारी सरकार इन संदिग्ध पैकेटों की जांच कर रही है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।"
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018
संदिग्ध पैकेटों की जांच जारी : ट्रंप
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें