त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मिजोरम में चुनाव प्रचार करेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 अक्तूबर 2018

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मिजोरम में चुनाव प्रचार करेंगे


 tripuras-chief-minister-will-campaigne-for-mizoram-election
अगरतला/आइजोल 23 अक्टूबर, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और राज्य के अन्य (भारतीय जनता पार्टी) भाजपा नेता कांग्रेस शासित मिजोरम में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्जी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, "मुख्यमंत्री मंगलवार को मिजोरम के लिए रवाना होंगे, जबकि समाज कल्याण मंत्री सांतना चकमा, पार्टी विधायक शंभू लाल चकमा और पार्टी महासचिव प्रतिमा भौमिक पहले से ही राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि देब और राज्य के अन्य नेता मिजोरम में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। देब भाजपा त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष भी हैं। भट्टाचार्जी ने कहा, "कांग्रेस शासित राज्य में चल रहे चुनाव प्रचार में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे, क्योंकि उनके नेतृत्व में भाजपा ने त्रिपुरा पर पिछले 25 वर्षो से राज कर रहे वाम दल को उखाड़ फेंका था।" मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों में से कम से कम पांच सीटें त्रिपुरा के साथ सीमा साझा करती हैं।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले सप्ताह मिजोरम में प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने सभी 40 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की भी घोषणा की थी। मिजोरम में भाजपा नेताओं ने जोर देकर कहा है कि वह कांग्रेस को राज्य की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और पूर्वोत्तर को भगवा रंग में रंग देंगे। क्षेत्र में मिजोरम ही एकमात्र कांग्रेस शासित प्रदेश है।

कोई टिप्पणी नहीं: