नई दिल्ली, दो अक्टूबर, माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष खास तरह से मनाने के लिए 'गांधी इमोजी' पेश किया है। दुनिया भर के लोग अपने ट्वीट में इसका उपयोग कर सकते हैं। इमोजी में महात्मा गांधी का चित्र है। ट्विटर इंडिया ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इमोजी को आधिकारिक रूप से पेश किया। यह इमोजी आठ अक्टूबर 2018 तक उपलब्ध रहेगा। ट्विटर ने कहा कि नए इमोजी में महात्मा गांधी का चित्र पेश किया गया है। हैशटैग गांधीजयंती, एमकेगांधी, बापूएट150, महात्मागांधी, माईगांधीगिरि, महात्माएट150 और नेक्ससऑफगुड सहित अन्य के साथ इसका उपयोग किया जा सकता है।
मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018
ट्विटर इंडिया ने बापू की जयंती पर पेश किया 'गांधी इमोजी'
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें