श्रीनगर 13 अक्टूबर, जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि बाबगुंड गांव में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान शबीर अहमद डार के रूप में हुई है, जो सम्बुरा गांव का रहने वाला था। मुठभेड़ में एक अन्य आंतकवादी गंभीर रूप से घायल हुआ लेकिन वह सुरक्षाबलों के चंगुल से बचने में कामयाब रहा। उसकी पहचान शोकत अहमद के रूप में हुई है, जो पुलवामा के मुरान गांव से है। घायल अवस्था में फरार हो जाने के बाद अज्ञात लोगों ने उसे श्रीनगर के एस.एम.एच.एस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। एहतियात के मद्देनजर प्रशासन ने पुलवामा में कर्फ्यू लगा दिया है।
शनिवार, 13 अक्टूबर 2018
जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें