छग : तितली चक्रवात के कारण 2 रेलगाड़ी रद्द - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 11 अक्तूबर 2018

छग : तितली चक्रवात के कारण 2 रेलगाड़ी रद्द

two-trains-canceled-due-to-cyclone-titli
रायपुर 11 अक्टूबर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायपुर रेल मंडल से होकर ओडिशा की ओर जाने वाली दो रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ प्रचार-प्रसार निरीक्षक शिव कुमार पंवार ने बताया कि तितली चक्रवात के मद्देनजर पूर्व तटीय रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। पंवार ने बताया कि 11 अक्टूबर को विशाखापट्टनम से रायपुर आने वाली 58528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 12 अक्टूबर को रायपुर से विशाखापट्टनम जाने वाली 58527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: