पटना 22 अक्टूबर, बिहार के रोहतास जिले में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसकी जीभ काट दी गई। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी। तिलौथू पुलिस थान के प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि राजकली देवी पर रेडिया गांव में हथियार से हमला किया गया और उसकी जीभ काट दी गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दलित विधवा महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी पौत्री की शिकायत पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।राजकली देवी की पोती हमले के समय उसके साथ सोई हुई थी। पोती ने कहा कि तीन गांव वाले शनिवार देर रात को जबरदस्ती घर में घुस गए और उसकी दादी की जीभ काट दी। इन लोगों ने राजकली पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया । अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।
सोमवार, 22 अक्टूबर 2018
बिहार : महिला को डायन बताकर जीभ काटी
Tags
# बिहार
# विविध
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विविध
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें