रांची, 22 नवंबर, झारखंड के अलग-अलग जगहों पर दो लड़कियों ने आत्महत्या की है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक लड़की का शव गुरुवार की सुबह एक मछुआरे को धुर्वा डैम के पास मिला। मृत लड़की की पहचान मुस्कान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मुस्कान सिंह इंजीनियर थी, उसे बेंगलुरू में नौकरी मिली थी, जहां उसे ज्वाइन करना था। मुस्कान की बुधवार शाम को अपनी मां से तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गई और फिर नहीं लौटी। दूसरी आत्महत्या की घटना लोहरदग्गा जिले में हुई। पुलिस ने कहा कि विनीता (19) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह मानसिक रूप से बीमार थी। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इससे पहले वह कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी।
शुक्रवार, 23 नवंबर 2018
झारखंड में 2 लड़कियों ने आत्महत्या की
Tags
# अपराध
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें