दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 नवंबर 2018

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर

air-pollution-in-delhi-ncr-at-critical-level
नई दिल्ली 12 नवंबर, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार को वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई। यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह हल्की धुंध रहने के साथ दिन में आसमान साफ रहेगा।" वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, पूरे एनसीआर में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' बनी रही। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: