नयी दिल्ली, दो नवंबर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने अमेरिका में रह रहीं पत्रकार पल्लवी गोगोई द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों को शुक्रवार को नकारते हुए दावा किया कि कई महीनों तक उनके बीच आपसी सहमति से संबंध रहा था, लेकिन "शायद यह सही मोड़ पर खत्म नहीं हुआ।" एक अलग बयान में उनकी पत्नी मल्लिका अकबर ने भी शुक्रवार को ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के एक आलेख में लगाए गए गोगोई के आरोपों को खारिज करते हुए इसे ‘‘झूठ’’ बताया। मी टू अभियान के तहत आरोपों के बाद हाल में विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले अकबर ने एक बयान में कहा, ‘‘1994 में कभी सुश्री पल्लवी गोगोई और मेरे बीच सहमति से संबंध रहे जो कि कुछ महीनों तक चले था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘(गोगोई के साथ) इस संबंध पर चर्चा हुई और बाद में इसे लेकर मेरे घर में भी कलह हुई। आपसी सहमति का यह संबंध खत्म हो गया, लेकिन शायद अच्छे मोड़ पर नहीं।’’ अपने बयान में मल्लिका ने स्वीकारा कि अकबर और गोगोई के संबंधों के बारे में उन्हें पता था और इस रिश्ते के कारण उनके परिवार में नाराजगी और कलह की स्थिति थी। उन्होंने कहा, ‘20 साल से पहले पल्लवी गोगोई के कारण हमारे घर में नाराजगी और कलह की स्थिति थी। मुझे देर रात की फोन कॉल से उसके बारे में और मेरे पति की सहभागिता और मेरी मौजूदगी में उसके प्रति लगाव का पता चला। अपने संबंधों के झुकाव के कारण उसने मेरे परिवार में नाराजगी पैदा की और हमें दुख पहुंचाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘झूठ कहने के लिए मैं पल्लवी की वजह नहीं जानती लेकिन यह झूठ है।’’ उन्होंने कहा कि अभी तक वह "चुप" थी यद्यपि अकबर के खिलाफ मीटू अभियान "खड़ा किया" गया। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ में अपने आलेख में अमेरिकी मीडिया संगठन नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) में मुख्य संपादक पल्लवी गोगोई ने अकबर के खिलाफ बलात्कार के आरोप लगाए हैं। अकबर पर 23 साल पहले भारत में अपने साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘प्रतिभाशाली पत्रकार’’ ने एक अखबार का प्रधान संपादक होने के नाते अपने पद का इस्तेमाल कर उनका यौन शोषण किया।
शुक्रवार, 2 नवंबर 2018
अकबर ने पल्लवी गोगोई द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों को नकारा, पत्नी ने किया बचाव
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें