मप्र : शिवराज के खिलाफ अरुण यादव कांग्रेस के उम्मीदवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 9 नवंबर 2018

मप्र : शिवराज के खिलाफ अरुण यादव कांग्रेस के उम्मीदवार

arun-yadav-is-the-candidate-against-shivraj
भोपाल 9 नवंबर, मध्य प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेताओं को घेरने के लिए कांग्रेस कारगर रणनीति बना रही है, और यही कारण है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को बुधनी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से गुरुवार रात जारी सूची में अरुण यादव का नाम है। अरुण यादव ने शुक्रवार को अपने भाई सचिन यादव के साथ बुधनी पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। अरुण यादव ने नामांकन भरने के बाद मुख्यमंत्री चौहान पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, "बुधनी में व्याप्त भ्रष्टाचार का हिसाब लेने के लिए मुझे यहां बुलाया गया है। शिवराज को घेरने नहीं, बल्कि उन्हें यहां हराने आया हूं। कांग्रेस पार्टी मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी है।" यादव ने कहा, "बुधनी में लड़ाई असली और नकली किसान पुत्र के बीच है। शिवराज सरकार में 18 मंत्री खेती करने वाले हैं, जिनकी आय 144 फीसदी बढ़ी है। यह बात 11 उम्मीदवारों द्वारा भरे गए नामांकन से जाहिर हुई है।" उन्होंने कहा कि एक तरफ खेती करने वाले मंत्रियों की आय बढ़ी है, तो वहीं 14 सालों में 30 हजार से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। आखिर ऐसा क्यों हुआ? इसका शिवराज को हिसाब देना होगा।



कोई टिप्पणी नहीं: