पटना: बिहार में कार्यरत लाखों आशा कर्मियों को सरकारी कर्मी का दर्जा देने ,मानदेय 18000 रुपये प्रतिमाह सुनिश्चित करने सहित अन्य 12 सूत्री मांगों पर आशा कर्मियों से जुड़े राज्य के विभिन्न संगठनों ने मिलकर " आशा संयुक्त संघर्ष मंच" का गठन किया है तथा राज्य में 1 दिसंबर 18 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है । इस अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारियों को लेकर कल दिनांक 16 नवंबर को 1 बजे से राजधानी पटना के आईएमए हॉल में "आशा संयुक्त संघर्ष मंच"की ओर से एक राज्य स्तरीय कन्वेंशन* आहूत है । राज्य के आशा कर्मियों के इस राज्य स्तरीय कन्वेंशन को विभिन्न आशा संघों के राज्य स्तरीय नेताओं/ केंद्रीय ट्रेड यूनियन के नेताओं तथा होने वाले हड़ताल के समर्थन में अन्य संविदा कर्मियों के संघों के राज्यस्तरीय नेतागण संबोधित करेंगे ।
शुक्रवार, 16 नवंबर 2018
बिहार : 12 सूत्री मांग को लेकर 1 दिसम्बर से आशा कर्मियों की बेमियादी हड़ताल
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें