चंद्रबाबू नायडू ने राहुल गांधी से मुलाकात की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 1 नवंबर 2018

चंद्रबाबू नायडू ने राहुल गांधी से मुलाकात की

chandra-babu-naidu-meet-rahul-gandhi
नयी दिल्ली, एक नवंबर, अगले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा के मुकाबले विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे तेलुगुदेशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरूवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों दलों में विधानसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे की बातचीत के बीच यह मुलाकात हुई है इससे पहले नायडू ने यहां राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की। नायडू की यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर संयोग से कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद से भी मुलाकात हुई और दोनों ने सभी गैर-भाजपाई राजनीतिक दलों को साथ में लाने की जरूरत पर संक्षिप्त बातचीत की।

कोई टिप्पणी नहीं: