टेनिस : पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में फेडरर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

टेनिस : पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में फेडरर

federer-in-quarter-final-paris-masters
पेरिस, 2 नवंबर, स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 'बीबीसी' की रिपोर्ट के अनुसार फेडरर ने प्री-क्वार्टर फाइनल में इटली के फाबियो फोगनीनी को मात दी। फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में फोगनीनी को एक घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। फेडरर का सामना क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के खिलाड़ी मारिन सिलिक से होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: