बिहार : लोकगायक छैला बिहारी के घर के बाहर गोलीबारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 नवंबर 2018

बिहार : लोकगायक छैला बिहारी के घर के बाहर गोलीबारी

firing-loot-at-chhaila-bihari-home
खगड़िया, 8 नवंबर, बिहार के खगड़िया जिले के पौरा सहायक थाना क्षेत्र में बुधवार की रात लोकगायक छैला बिहारी के घर पर गोलीबारी और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के समय भोजपुरी गायक छैला बिहारी घर पर नहीं थे। पौरा सहायक थाना के प्रभारी महेशलाल ने गुरुवार को बताया कि गायक के भाई सुशील बिहारी द्वारा लिखित बयान में कहा गया है कि बुधवार की देर रात करीब डेढ़ दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने घर के बाहर गोलीबारी की तथा लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा (खाली गोली) व मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। छैला बिहारी का आरोप है कि प्रखंड में चलाई जा रही एक योजना में अनियमितता को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की थी, आशंका है कि बदले की भावना के कारण दहशत के लिए ऐसी घटना को अंजाम दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: