नयी दिल्ली, 17 नवंबर, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति (नेचुरोपैथी) के बढ़ते प्रयोग और उपयोगिता को देखते हुये केन्द्रीय आयुष मंत्रालय ने हर साल 18 नवंबर को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार पहला प्राकृतिक चिकित्सा दिवस देश भर में रविवार को मनाया जायेगा। इसके लिये योग दिवस की तर्ज पर सरकारी और गैरसरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये है। इनका मकसद लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरुक करना और इस पद्धति का विश्वव्यापी प्रसार करना है। इसके लिये आयुष मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद को स्वास्थ्य शिविर, कार्यशाला और प्रदर्शनी आदि आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
शनिवार, 17 नवंबर 2018
पहला प्राकृतिक चिकित्सा दिवस रविवार को
Tags
# देश
# स्वास्थ्य
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
स्वास्थ्य
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें