मार्क टुली, जयंत महापात्र टाटा लिटरेचर लाइव अवार्ड के लिए नामित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 नवंबर 2018

मार्क टुली, जयंत महापात्र टाटा लिटरेचर लाइव अवार्ड के लिए नामित

mark-tuli-jayant-mahapatra-gets-tata-literature-live-award
मुंबई 12 नवंबर, दिग्गज मीडिया हस्ती व बीबीसी इंडिया के पूर्व संवाददाता विलियम मार्क टुली और प्रसिद्ध भारतीय कवि जयंत महापात्र को क्रमश: टाटा लिटरेचर लाइव लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड व पोएट लौरेट अवार्ड के लिए नामित किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यहां इस बात की जानकारी दी। टुली (83) और महापात्र (90) को यह पुरस्कार इस सप्ताह के अंत में आगामी टाटा लिटरेचर लाइव में दिया जाएगा। द मुंबई लिटफेस्ट गुरुवार से तीन जगहों पर शुरू हो रहा है। वी.एस. नायपॉल, गिरीश कर्नाड, अमिताभ घोष, महाश्वेता देवी, गुलजार, विक्रम सेठ और केकी दारूवाला सहित कई हस्तियों को यह पुरस्कार मिल चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: