दिवाली के दिन रात दस बजे तक ही चलेगी मेट्रो - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 नवंबर 2018

दिवाली के दिन रात दस बजे तक ही चलेगी मेट्रो

metro-will-run-till-10-o-clock-on-diwali-day
नयी दिल्ली 05 नवम्बर, दिवाली के दिन दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन सहित सभी लाइनों पर ट्रेन रात ग्यारह बजे के बजाय केवल दस बजे तक ही चलेगी। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता के अनुसार दिवाली पर्व के मद्देनजर बुधवार को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनोंं पर अंतिम ट्रेन रात दस बजे चलेगी। एयरपोर्ट मेट्रो पर भी अंतिम ट्रेन रात दस बजे चलेगी। सामान्य दिनों में मेट्रो की सभी लाइनों पर अंतिम ट्रेन रात ग्यारह बजे चलती है। प्रवक्ता ने बताया कि दिवाली के दिन सुबह पहली ट्रेन सामान्य दिनों की तरह छह बजे ही चलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: