उत्तर प्रदेश : मंदिर बनाने की बात चुनावी ड्रामा : राजभर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 2 नवंबर 2018

उत्तर प्रदेश : मंदिर बनाने की बात चुनावी ड्रामा : राजभर

ram-mandir-election-drama-rajbhar
संभल (उत्तर प्रदेश), दो नवम्बर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा द्वारा अयोध्या में राममंदिर बनाने की बात महज 'चुनावी ड्रामा' है। राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की अयोध्या में मंदिर बनाने की बात सिर्फ चुनावी ड्रामा और लोरी सुनाने वाली बात है। उन्होंने कहा, 'चुनाव आता है तो राममंदिर याद आता है। चुनाव नहीं रहता है तो भगवान राम याद नहीं आते। यह सिर्फ चुनावी ड्रामा है।'  राजभर ने कहा कि जब मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है तब फिर अपने मन से कौन मंदिर बना देगा। या तो दोनों पक्ष रजामंद हों या फिर अदालत का फैसला आये।

कोई टिप्पणी नहीं: