बेगूसराय : आज का समय और कार्ल मार्क्स के विचार पर सेमिनार सम्पन्न। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 नवंबर 2018

बेगूसराय : आज का समय और कार्ल मार्क्स के विचार पर सेमिनार सम्पन्न।

seminar-on-marx-in-begusaray
बेगूसराय (अरुण शाण्डिल्य)  18 नवम्बर 2018 भारत की कॉम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमिटी के तत्वाधान में आधुनिक विश्व के महान वैज्ञानिक,दार्शनिक कार्ल मार्क्स के 200वें जयन्ती वर्ष के अवसर पर स्थानीय कर्मचारी सभागार कहचरी चौक में सेमिनार आयोजित किया गया।इसकी अध्यक्षता पार्टी के राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड दिनेश प्रसाद सिंह ने की। पार्टी के केंद्रीय कमिटी के सदस्य कॉ० अरुण कुमार मिश्र ने मुख्य वक्ता के रुप में सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि,आज के समय में भी कार्ल मार्क्स की महत्ता को इस रुप में समझा जा सकताआ है,कि हाल में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त समाचार एजेंसी बी०बी०सी० ने पूरी दुनियाँ में विगत दो सदी के सर्वाधिक प्रभावकारी विचारक व्यक्तित्व के बारे में रायशुमारी करवाने पर पाया कि अभी भी सबसे अधिक लोग कार्ल मार्क्स को सबसे अधिक असरकरी शख्सियत मानते हैं।कार्ल मार्क्स यह मानते थे कि मानव-समाज के आर्थिक संकट का हल पूंजीवाद के पास नहीं है,क्योंकि यह शोषण पर आधारित है।उन्होंने सम्पूर्ण रुप से समाज,अर्थव्यवस्था और पर्यावरण को लेकर जो विचार व्यक्त किये वह गतिशील वैज्ञानिक विचार धारा है।उन्होंने वर्ग संघर्ष को मुख्य चालक शक्ति माना।उनके विचारों के तीन स्रोत हैं।(1)जर्मन दर्शन (2) ब्रिटेन का राजनैतिक अर्थशास्त्र (3)फ्रांस की राज्यक्रांति और समाजवाद। मार्क्स ने भौतिकवादी दार्शनिकता को विकसित करते हुए प्रकृति को जानने समझने की कोशिश के साथ-साथ मानव-समाज को समझने के साथ जोड़ दिया।उनके द्वारा ऐतिहासिक भौतिकवाद की खोज एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि थी।मार्क्स एक क्रांतिकारी चिंतक थे।उनका मानना था कि दार्शनिकों ने दुनियाँ की व्याख्या की है,असली बात उसे बदलने की है।उन्होंने पहलीबार सर्वहारा वर्ग को ज्ञान का एक शक्तिशाली हथियार सौंपा।मार्क्स का भौतिकवादी दर्शन ही मजदूर वर्ग को आध्यात्मिक गुलामी से मुक्त करता है। पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं बेगूसराय के पूर्व विधायक कॉमरेड राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कार्ल मार्क्स के जीवन अवदान और वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्तिक परिदृश्य में उनके विचारों की प्रासांगिता का महत्व बताये हुए कहा कि आज नवउदारवादी युग में पूंजी ने पूरी दुनियाँ की अर्थव्यवस्था को घेरकर लगभग बंधक बना लिया है, किन्तु सामान्य जनता के आर्थिक संकटों का हल इसके पास नहीं है।पूंजीवादी जनतंत्र विसंगतियों से भरा है।सोवियत संघ के विखंडन के बाद समाजवाद को थोड़ा धक्का लगा है लेकिन भारत सहित दुनियाँ के मेहनतकश आवाम के लिये समाजवाद ही भविष्य है।पार्टी के कार्यकारी जिला सचिव कॉमरेड सुरेश प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समाजवाद और कार्ल मार्क्स के सपनों का समाज बनाने के लिये संकल्प व्यक्त किया।इस मौके पर पार्टी राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड विनिताभ,पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य कॉ० आदित्य नारायण चौधरी,कॉ० रत्नेश झा, रविन्द्र सिंह,जिला कमिटी सदस्य कॉ० रानी सिन्हा, कॉ० रामाशीष राय,कॉ०सुरेश पासवान,कॉ० नबल किशोर राय,संजीव कुमार सिंह,यदुनन्दन महतों,रामजी पासवान,रामबहादुर सिंह,ढ़ी वाय एफ आई के जिला अध्यक्ष नीलमणी द्विवेदी,एसएफआई जिलाध्यक्ष दीपक कुमार,बेगूसराय दक्षिण कोलोकल सचिव विश्वेश्वर पासवान,शम्भु साहनी समेत पार्टी एवं जन संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: