छत्तीसगढ में मुख्यमंत्री का फैसला कल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 दिसंबर 2018

छत्तीसगढ में मुख्यमंत्री का फैसला कल

cm-s-decision-in-chhattisgarh-tomorrow
नयी दिल्ली, 15 दिसम्बर, छत्तीसगढ के अगले मुख्यमंत्री का फैसला रविवार को राजधानी रायपुर में विधायक दल की बैठक के बाद होगा।  कांग्रेस के छत्तीसगढ के प्रभारी पी एल पुनिया ने शनिवार को यहां पत्रकारों के सवालों पर कहा कि राज्य में संसदीय दल का नेता कौन होगा, इस बारे में रविवार को दोपहर 12 बजे आयोजित विधायक दल की बैठक में फैसला हो जाएगा। बैठक के बाद तय हो जाएगा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने कहा कि बैठक के बाद कल शाम को ही राज्यपाल से मिलने का कार्यक्रम है। सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश और राजस्थान का मामला सुलझने के बाद शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर सुबह से ही छत्तीसगढ के मसले पर चर्चा का दौर जारी रहा। बैठक में छत्तीसगढ के प्रभारी श्री पुनिया के अलावा पार्टी के छत्तीसगढ के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: