मथुरा, 17 दिसम्बर, उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दो दोस्तों ने अपने दोस्त की कथित रूप से पांच लाख रुपए हड़पने के लिए हत्या कर दी। आरोपियों ने अपने दोस्त की हत्या की योजना हिंदी फिल्म से प्रभावित होकर बनाई। दस दिसम्बर को इस घटना को अंजाम देने वाले मृतक अनुज के दोनों दोस्त लोकेश व लखन पुलिस की सख्ती के आगे टूट गए जिससे पूरे मामले का खुलासा हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया, ‘यह प्रकरण वृन्दावन कोतवाली का है जहां दस दिसम्बर की रात अपने मित्रों के पास गए अनुज के परिजनों ने अगले दिन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उन्हीं पर अपने पुत्र को गायब करने का अंदेशा जताया था। परंतु, इससे ज्यादा उन्हें भी कुछ नहीं मालूम था।’ उन्होंने बताया कि निरीक्षक प्रवीण कुमार मान ने उसके मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) मंगाई तो उसमें अनुज के घर से निकलने से पूर्व लखन के फोन से उसके फोन पर की गई आठ सेकेण्ड का एक कॉल रिकॉर्ड मिल गया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
सोमवार, 17 दिसंबर 2018
मथुरा : फिल्म से प्रभावित होकर दोस्त की हत्या की
Tags
# अपराध
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
अपराध,
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें