बिहार में गया सबसे ठंडा स्थान रहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 30 दिसंबर 2018

बिहार में गया सबसे ठंडा स्थान रहा

gaya-coldest-in-bihar
पटना, 30 दिसंबर, बिहार में गया 2.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। यह तापमान उसके सामान्य न्यूनतम तापमान से छह डिग्री कम है। पटना के मौसम विभाग ने यह जानकारी दी । पटना मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर, 2014 में गया में पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। विभाग के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को गया में शीतलहर चल सकती है और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के आसपास रह सकता है। राज्य की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि पूर्णिया में 6.0 डिग्री और भागलपुर में 7.4 डिग्री था।  मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पटना एवं पूर्णिया में शुष्क और ठंड हवा चलेगी तथा तड़के कोहरा छाया रहेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: