अमृतसर, 18 दिसम्बर, पाकिस्तान में कथित जासूसी के मामले में जेल में बंद भारतीय साफ्टवेयर इंजीनियर हामिद नाहल अंसारी मंगलवार को रिहा होने के बाद वाघा-अटारी सीमा से स्वदेश पहुंचा। पाकिस्तान की हाईकोर्ट ने संघीय सरकार को हामिद की सजा पूरी होने पर स्वदेश वापस भेजने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए एक महीने का समय दिया था। हामिद की सजा 15 दिसंबर को पूरी हुई है। तैंतीस वर्षीय हामिद छह साल बाद अपने देश लौटा है। उसने वर्ष 2012 में अपनी ऑनलाइन महिला मित्र से मिलने गैरकानूनी रूप से पाकिस्तान में प्रवेश किया था और इसी दौरान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने उसे खैबर-पख्तुनख्वा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार, 18 दिसंबर 2018
पाकिस्तान की जेल से रिहा हामिद भारत पहुंचा
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें