पर्थ, 18 दिसम्बर, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पांचवें और अंतिम दिन मंगलवार को भारतीय पारी को 140 रन पर निपटाते हुए दूसरा क्रिकेट टेस्ट 146 रन से जीत लिया और चार मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। सीरीज का पहला टेस्ट जीत कर ऐतिहासिक शुरुआत करने वाली विश्व की नंबर एक टीम को अपने बल्लेबाजों के दूसरी पारी में निराशाजनक प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा और उसे 146 रन की शर्मनाक पराजय झेलनी पड़ गयी। आस्ट्रेलिया से मिले 287 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम ने कल 112 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे और उस पर हार का खतरा मंडराने लगा था। भारत ने अंतिम दिन अपने शेष पांच विकेट मात्र 28 रन जोड़कर गंवा दिए और उसकी दूसरी पारी 56 ओवर में 140 रन पर सिमट गयी।
मंगलवार, 18 दिसंबर 2018
भारत 146 रन से हारा, ऑस्ट्रेलिया ने की बराबरी
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें