जेटली ने क्षेत्रीय दलों को अवसरवादी बताया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 दिसंबर 2018

जेटली ने क्षेत्रीय दलों को अवसरवादी बताया

jaitley-claims-regional-parties-as-opportunist
नयी दिल्ली 15 दिसंबर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और तेलुगू देशम पार्टी जैसे क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की कड़ी आलोचना की है और उन्हें अवसरवादी करार दिया है। श्री जेटली ने शनिवार को यहां भाजपा युवा मोर्चा की दो दिन की कार्यशाला- “विजय लक्ष्य 2019” को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी जैसे दल राजनीतिक रुप से ‘घूमते - फिरते’ रहते हैं। उन्होेंने कहा, “ ये राजनीतिक दृष्टि से घूमने- फिरने वाले लोग हैं। बीते समय में इनका गठबंधन भाजपा के साथ था और अब कांग्रेस के साथ है।” श्री जेटली ने कहा कि इन दलों का गैर कांग्रेस राजनीति के नाम पर भाजपा के साथ गठबंधन था और धर्मनिरपेक्षता के नाम पर ये कांग्रेस के साथ हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: