कमलनाथ होंगे मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 दिसंबर 2018

कमलनाथ होंगे मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री

kamal-nath-to-be-new-chief-minister-of-madhya-pradesh
भोपाल, 13 दिसंबर, मध्यप्रदेश में आज रात कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को विधायक दल का नेता चुने जाने की औपचारिक घोषणा की गयी, श्री कमलनाथ अब राज्य के नये मुख्यमंत्री होंगे। रात साढे दस बजे बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में काफी गहमागहमी के बीच हुई बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक ए के एंटोनी ने श्री कमलनाथ को विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी। इसके पहले कल हुई विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया गया था। इस मौके पर वरिष्ठ नेता कमलनाथ के अलावा श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और अरूण यादव भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: