रांची, 6 दिसम्बर, झारखंड के जामतारा जिले में गुरुवार को हाथियों के एक झुंड ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, 22 हाथियों का एक झुंड धनबाद जिले से नुर्गी गांव पहुंच गया था। पीड़ित रुस्तम मियां नित्य क्रिया करने जा रहा था, तभी हाथियों ने उसका पीछा किया और उसे कुचलकर मार डाला। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव बरामद कर लिया है। पीड़ित परिवार को घटना के बाद सहायता राशि के रूप में 25,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया। झारखंड सरकार हाथियों द्वारा मारे जाने वाले लोगों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देती है, जिसके तहत 25,000 तत्काल दिए गए हैं और बाकी राशि को आधिकारिक औपचारिकता को पूरा करने के बाद दिया जाएगा। झारखंड में वर्ष 2000 से हाथियों के हमले में 800 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
गुरुवार, 6 दिसंबर 2018
झारखंड : हाथियों ने एक शख्स को कुचलकर मार डाला
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें