राफेल पर राहुल गाँधी का प्रेस कांफ्रेंस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 दिसंबर 2018

राफेल पर राहुल गाँधी का प्रेस कांफ्रेंस

rahul-gandhi-pc-on-rafael
विजय सिंह ,आर्यावर्त डेस्क, नयी दिल्ली ,14 दिसंबर ,2018,  आज राहुल गाँधी ने राफेल पर प्रेस कांफ्रेंस की.लगा जैसे ,राहुल रैली को सम्बोधित कर रहे थे. सुरजेवाला की औपचारिकता के बाद नमस्कार के साथ प्रेस कांफ्रेंस शुरू की ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए -"चौकीदार ही चोर है " कहा.  बताया कि प्रधानमंत्री की शह पर अनिल अम्बानी ने 30,000  करोड़ की चोरी की  और उसके बाद मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसानों की कर्ज माफ़ी करने का ऐलान करते हुए आक्रोश में उठ खड़े हुए और चलते बने.यानि अपनी बात कह दी पर जब तक पत्रकार सवाल पूछते वो चुपचाप निकल लिए. अब इसे प्रेस कांफ्रेंस कहें या रैली ? प्रेस कांफ्रेंस तो दो तरफ़ा संवाद को शायद कहते हैं,यहाँ दूसरा पक्ष तो प्रश्न लिए मुंह ताकता ही रह गया.

कोई टिप्पणी नहीं: