बदनाम करने का प्रयास कर रही है उत्तर प्रदेश पुलिस: विहिप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 5 दिसंबर 2018

बदनाम करने का प्रयास कर रही है उत्तर प्रदेश पुलिस: विहिप

up-police-defaming-vhp
नयी दिल्ली 05 दिसंबर, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दो दिन पहले हुई घटना में पुलिस अधिकारी सहित दो लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और प्रदेश पुलिस पर अपनी गलतियों एवं नाकामी को छिपाने के लिए झूठी कहानियां गढ़ने का आरोप लगाया है।  विहिप के संयुक्त महासचिव डाॅ. सुरेन्द्र जैन ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में उत्तर प्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गो हत्यारों को बचाने एवं विहिप को साजिशन बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस घटना की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) पर भरोसा जताते हुए कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट से दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: