बिजनौर, पांच दिसम्बर, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि उनका संगठन जनवरी में राजनीतिक दल बनाकर सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। तोगड़िया ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि आगामी जनवरी में राजनीतिक दल का गठन कर सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और अबकी बार हिंदू सरकार बनाएंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि साढ़े चार वर्ष में केन्द्र और राज्य में बहुमत की सरकार के बावजूद भाजपा राम मंदिर नहीं बनवा पाई। तोगड़िया ने कहा कि भाजपा तो कह चुकी है कि राम मंदिर उसके एजेंडे में नहीं है।
बुधवार, 5 दिसंबर 2018
हम हिंदू सरकार बनाएंगे : प्रवीण तोगड़िया
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें