कर्नाटक सरकार गिराने के प्रयासों को नाकाम करने के लिए कांग्रेस मंत्रियों ने की बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 15 जनवरी 2019

कर्नाटक सरकार गिराने के प्रयासों को नाकाम करने के लिए कांग्रेस मंत्रियों ने की बैठक

bjp-attempt-to-bring-down-coalition-govt-cong-ministers-take-stock-of-the-situation
बेंगलुरु, 14 जनवरी, कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्तारूढ़ दलों के विधायकों को लालच देकर जनता दल (सेकुलर)-कांग्रेस गठबंधन सरकार को गिराने के कथित प्रयासों से चिंतित कांग्रेस के मंत्रियों ने ऐसी किसी कोशिश को नाकाम करने के वास्ते चर्चा और रणनीति बनाने के लिए यहां सोमवार को बैठक की।  उप-मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर द्वारा बुलाई गयी बैठक में वर्ष 2019-20 का बजट पेश करने को लेकर भी चर्चा की गयी। बैठक में वरिष्ठ मंत्री, समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारामैया शामिल हुये।  सूत्रों के अनुसार मंत्रियों ने सात माह पुरानी गठबंधन सरकार गिराने के लिए राज्य और केंद्रीय नेतृत्व के स्तर पर भाजपा नेताओं के उठाये जाने वाले कदमों पर चर्चा की। उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा लालच देकर विधायकों को तोड़ने की कोशिश के मद्देनजर उन्हें इससे बचाने पर भी विचार-विमर्श किया।  एक मंत्री ने नाम न प्रकाशित किये जाने की शर्त पर कहा, “ संबंधित जिला मंत्रियों को इस संबंध में जिम्मेदारी देने का निर्णय किया गया है। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित जिलों में कांग्रेस विधायकों को भाजपा नेताओं की सरकार को गिराने की कोशिश को लेकर दिये जाने जाने वाले किसी भी लालच से बचाया जाए।”  इस बीच, बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुये डॉ परमेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री फरवरी में राज्य के बजट को प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहे हैं। बजट में कांग्रेस के कार्यक्रमों और दृष्टिकोण को शामिल करने के लिए यह बैठक बुलाई गयी थी।  उन्होंने कहा, “ कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) 2018 के विधानसभा चुनावों में अपने अलग-अलग चुनाव घोषणापत्र के साथ सामने आये थे। इसलिए दोनों दलों द्वारा किये गये वादों को पूरा करने के लिए समेकित बजट पेश करने की जरूरत है।”  उन्होंने पार्टी के कुछ विधायकों में असंतोष को लेकर कहा, “कुछ छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं, अगर ऐसा कुछ है तो इसे विचार-विमर्श के बाद सुलझा लिया जायेगा”  उन्होंने चिनचाेली के विधायक उमेशा जाधव और अन्य के विधायक के पद से इस्तीफा देने और भाजपा में जाने की मीडिया की खबरों का खंडन किया।

कोई टिप्पणी नहीं: