बेंगलुरु, 14 जनवरी, कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) की गठबंधन सरकार के विधायकों को तोड़ने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लग रहे आरोपों के बीच कांग्रेस ने मंत्री एवं पार्टी के संकटमोचक डी. के. शिवकुमार को गठबंधन सरकार को बचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के राज्य के वरिष्ठ नेताओं ने स्टार होटल मेें बैठक कर भाजपा की ओर से सत्ताधारी दल के विधायकों को तोड़ने के लिए चलाये जा रहे अभियान को नाकाम करने के विषय पर चर्चा की। भाजपा पर गठबंधन सरकार को गिराने के लिए विधायकों को अपने खेमे में करने के प्रयास करने के आरोप लगाये जा रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी ने बैठक में संकटमोचक शिवकुमार को पार्टी को किसी भी टूट-फूट से बचाने और इस संबंध आवश्यक कदम उठाने और इसके लिए उपयुक्त योजना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। वह अब कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों को मनाने और उनको भाजपा के जाल से बचाने की योजना बनायेंगे। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के तीन अंसतुष्ट विधायक पिछले तीन दिनों से मुंबई में हैं और भाजपा नेता उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री शिवकुमार अब मुंबई जाकर इन विधायकों से संपर्क करके इन्हें मनाने का प्रयास करेंगे। बैठक के बाद श्री शिवकुमार ने पत्रकारों को कहा, “ मुझे पता है कि इस तरह की राजनीति कैसे की जाती है। हम भाजपा के विधायकों को तोड़ने के अभियान को नाकाम करेंगे।” श्री शिवकुमार ने सोमवार को बैठक से पहले कहा कि उनको असंतुष्ट विधायक की जानकारी है और यह भी पता है कि वे मुंबई के किस होटल में ठहरे हैं।
सोमवार, 14 जनवरी 2019
शिवकुमार को गठबंधन सरकार बचाने की जिम्मेदारी
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें