मधुबनी : पद्मश्री गोदावरी दत्त से मिले जिला पदाधिकारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 28 जनवरी 2019

मधुबनी : पद्मश्री गोदावरी दत्त से मिले जिला पदाधिकारी

------राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से शाल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
dm-madhubani-meet-padmshri-godavri-datta
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) जिला पदाधिकारी, मधुबनी रविवार को पद्मश्री गोदावरी दत्त से उनके रांटी स्थित आवास पर पहुँचकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से उन्हें पद्मश्री मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त किये। साथ ही शाल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।  इस अवसर पर जिला पदाधिकारी,मधुबनी ने कहा कि आपका सम्मान समूचे राज्य और जिले का सम्मान है। आपके सुझाव से मधुबनी चित्रकला के क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार और विकास के लिए कार्य किया जाएगा। विशेषकर मिथिला चित्रकला संस्थान,सौराठ के विकास में आपका सुझाव बेशकीमती साबित होगा।  पद्मश्री गोदावरी दत्त द्वारा भी जिला पदाधिकारी का सम्मान पूर्वक स्वागत किया गया और मधुबनी चित्रकला के नए दौर के अभ्युदय एवं प्रश्रय पर विचार-विमर्श किया गया। गोदावरी दत्त जिला प्रशासन द्वारा मधुबनी चित्रकला के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं: