बहराइच 14 जनवरी, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को छोड़कर भारत के अपने सभी पड़ोसी राष्ट्रों से बहुत ही अच्छे सम्बन्ध हैं। अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को सुलभ बनाने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा कस्बे में लगभग 145 एकड़ भू-भाग पर लगभग 200 करोड़ रूपये से अधिक धनराशि से बनने वाले इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट की आधारशिला रखने के मौके पर सोमवार को यहां आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर थे। उन्होंने कहा कि हमारी पुरानी परम्परा है कि हम भारतीय हमेशा पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि पाकिस्तान से भी हमारे मधुर संम्बन्ध हों,लेकिन वह अपनी अवांछनीय गतिविधियों से बाज़ नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के सैनिक,अर्द्ध सैनिक बल, इंटेलिजेन्स तथा जम्मू-कश्मीर का पुलिस बल एक टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पाक के नापाक इरादों को नाकाम करते रहते हैं। श्री सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई जी कहा करते थे कि जिन्दगी में दोस्त तो बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं बदलते। उन्होंने कहा कि वहीं एक देश को छोड़कर सभी हमारे पड़ोसी देश इस हकीकत को समझते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी आयेगा जब हमारे उस पड़ोसी देश को भी उस हकीकत को समझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सैनिकों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिये गये हैं कि किसी पड़ोसी देश पर पहली गोली मत चलाना लेकिन अगर कोई एक गोली चलाये तो उसके जवाब में चलायी जाने वाली गोली को गिनने की ज़रूरत नहीं है।
सोमवार, 14 जनवरी 2019
पाक को छोड़ भारत के सभी पड़ोसी राष्ट्रों से बहुत ही अच्छे सम्बन्ध : राजनाथ
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें