विदेशी मुद्रा भंडार 14 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 18 जनवरी 2019

विदेशी मुद्रा भंडार 14 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

foreign-exchange-reserves-at-the-highest-level-of-14-weeks
मुंबई, 18 जनवरी, देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़ते हुये 11 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.27 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 397.35 अरब डॉलर पर पहुँच गया जो 14 सप्ताह का इसका उच्चतम स्तर है। इससे पहले 04 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 2.68 अरब डॉलर बढ़कर 396.08 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आज जारी आँकड़ों के अनुसार, 11 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.09 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 371.38 अरब डॉलर पर पहुँच गया।

कोई टिप्पणी नहीं: