हरियाणा ने झारखंड को हराकर हाकी अंडर-21 लड़कियों का खिताब जीता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 20 जनवरी 2019

हरियाणा ने झारखंड को हराकर हाकी अंडर-21 लड़कियों का खिताब जीता

hariyana-beat-jharkhand-girl-hocky
पुणे, 20 जनवरी, हरियाणा ने रविवार को यहां झारखंड को 3-0 से हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की हाकी प्रतियोगिता में अंडर-21 लड़कियों का खिताब जीता।  इससे पहले पंजाब ने ओडिशा को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।  हरियाणा ने मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त बना ली थी। उसकी तरफ से महिमा चौधरी, अमनदीप कौर और अमरिंदर कौर ने गोल किये।  कांस्य पदक के लिये खेले गये मैच में पंजाब ने काजल के दो गोल की मदद से जीत दर्ज की। ओडिशा की तरफ से एकमात्र गोल रोजिता कुजुरू ने किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: