इस्लामाबाद, आठ जनवरी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनने पर मंगलवार को भारत को बधाई दी। इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में जीत दर्ज करने वाली उपमहाद्वीप की पहली टीम बनने पर विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई।’’ भारतीय टीम ने चार मैचों की श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम किया। बारिश के कारण सिडनी टेस्ट सोमवार को ड्रा पर समाप्त हुआ। दोनो देशों के क्रिकेट के 71 साल के इतिहास में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला में जीत दर्ज की। प्रेरक कप्तान माने जाने वाले इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तान ने 1992 में अपना इकलौता विश्व कप जीता था। इमरान खान ने अपने शानदार करियर में 88 टेस्ट और 175 एकदिवसीय मैच खेले है।
मंगलवार, 8 जनवरी 2019
इमरान खान ने ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीतने पर भारतीय टीम को दी बधाई
Tags
# खेल
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें