विजय सिंह, आर्यावर्त डेस्क,रांची ,29 जनवरी, 2019, 14 सीटों वाले लोकसभा और 6 सीटों वाले राज्य सभा में झारखण्ड राज्य से एक भी महिला का प्रतिनिधित्व नहीं है। झारखण्ड के 14 सीटों में से 12 भाजपा सांसद हैं जबकि दो सांसद झारखंड मुक्ति मोर्चा के हैं। भाजपा के 12 सांसदों में पूर्वी सिंहभूम से बिद्युत वरण महतो, गोड्डा से निशिकांत दुबे,सिंहभूम से लक्ष्मण गिलुआ,धनबाद से पशुपति नाथ सिंह,रांची से रामटहल चौधरी,हज़ारीबाग़ से जयंत सिन्हा ,खूंटी से करिया मुंडा,गिरिडीह से रविंद्र कुमार पांडे,लोहरदगा से सुदर्शन भगत,चतरा से सुनील कुमार सिंह ,पलामू से विष्णु दयाल राम और कोडरमा से रविंद्र कुमार राय हैं जबकि दुमका से शिबू सोरेन और राजमहल से विजय कुमार हंसदक झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सांसद हैं।राज्य के 6 राज्य सभा सीटों पर कंवरदीप सिंह(तृणमूल कांग्रेस ,पूर्व झामुमो ),जय प्रकाश नारायण सिंह ,संजीव कुमार(झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ),धीरज प्रसाद साहू(कांग्रेस), परिमल नाथवानी ( भाजपा समर्थित) और प्रदीप बालमुचु (कांग्रेस) काबिज हैं। हज़ारीबाग़ सांसद जयंत सिन्हा केंद्र में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री हैं।करिया मुंडा लोकसभा में उपाध्यक्ष रह चुके हैं,हाल ही में उन्हें पद्मभूषण से भी अलंकृत किया गया है।
मंगलवार, 29 जनवरी 2019
झारखण्ड से एक भी महिला सांसद नहीं
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें