कमला हैरिस ने संघीय सरकार के ठप पड़े कामकाज को शुरू करने की अपील की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 जनवरी 2019

कमला हैरिस ने संघीय सरकार के ठप पड़े कामकाज को शुरू करने की अपील की

kamla-harris-appeal-start-work
वाशिंगटन, 25 जनवरी, भारतीय मूल की प्रथम सीनेटर कमला हैरिस ने संघीय सरकार के ठप पड़े कामकाज को यथाशीघ्र शुरू करने की अपील की है। कमला ने 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए हाल ही में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।  कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता ने कहा कि सीनेट सरकार को धन मुहैया करने के एक विधेयक पर मतदान करेगा।  कमला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सरकारी कामकाज ठप पड़े हुए 34 दिन बीत चुके हैं।’’ अब इस सिससिले में एक विधेयक पर सीनेट में मतदान होने दीजिए। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका - मेक्सिको की सीमा पर दीवार का निर्माण करना चाहते हैं और वह इसके लिए 5. 7 अरब डॉलर चाहते हैं। उनके मुताबिक अमेरिका में आने वाले अवैध प्रवासियों को रोकना बहुत आवश्यक है।  वहीं, डेमोक्रेट नेताओं का कहना है कि इस तरह का कदम करदाताओं के धन का दुरूपयोग है।  उल्लेखनीय है सरकारी कामकाज आंशिक रूप से ठप रहने के चलते संघीय सरकार के आठ लाख कर्मचारी अहम विभागों में कामकाज नहीं कर रहे हैं।  वाशिंगटन पोस्ट में बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेट पर कमला हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति पद की सर्वाधिक सर्च की गईं उम्मीदवार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: