मोदी आंध्र प्रदेश से जलते हैं : चंद्रबाबू नायडू - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जनवरी 2019

मोदी आंध्र प्रदेश से जलते हैं : चंद्रबाबू नायडू

modi-is-jealous-of-andhra-pradesh-says-chandra-babu
अमरावती 17 जनवरी, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश से जलते हैं और इसीलिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के प्रस्तावित संघीय मोर्चे के पीछे हैं। प्रस्तावित मोर्चे के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेताओं और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगमोहन रेड्डी की मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के खिलाफ षड्यंत्र के तहत राज्य से जलने वाले लोग साथ आ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: