मोदी झूठ बोलने की फैक्ट्री ही नहीं, डिस्ट्रीब्यूटर भी : तेजस्वी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 जनवरी 2019

मोदी झूठ बोलने की फैक्ट्री ही नहीं, डिस्ट्रीब्यूटर भी : तेजस्वी

modi-is-lie-factory-too-says-tejaswi
पटना 17 जनवरी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यहां गुरुवार को ट्विटर चौपाल' लगाई, जिसमें लोगों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादा न निभाने का आरोप लगाया और कहा कि 'मोदी झूठ बोलने की फैक्ट्री ही नहीं, डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं।' बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने कहा, "मोदी जी प्रत्येक साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का झांसा देकर सरकार में आए थे, लेकिन साढ़े चार साल गुजर जाने के बाद भी युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। राज्य में बेरोजगारों की फौज बढ़ गई।"

कोई टिप्पणी नहीं: