मां मरियम तीर्थ यात्रा,मोकामा में 3 फरवरी को
पटना, 24 जनवरी। मां मरियम तीर्थ यात्रा, मोकामा में 3 फरवरी। इसको लेकर नौ दिवसीय प्रार्थना एवं मिस्सा का आयोजन किया गया है। 25 जनवरी को मोकामा पल्ली से नोविना शुरू होगा। इसका विषय मरियमः ईश्वर और कलीसिया की मां है। मिस्सा के मुख्य याजक महाधर्माध्यक्ष के उत्तराधिकारी सेवास्टियन कल्लुुपुरा, पटना हैं। बताते चले कि 26 जनवरी को मुंगेर डीनरी में और विषय है मरियमः परिवारों का आदर्श और संरक्षिका है। मुख्य याजक हैं फादर राकेश रौशन। 27 जनवरी को पटना डियरी में और विषय है लौहूगवाहों की रानी। मुख्य याजक फादर अमल राज। 28 जनवरी को सिकंदा पल्ली में और विषय मरियमः दुखियों की सहायिका । मुख्य याजक धर्माध्यक्ष विन्सेन्ट आईन्ड, बागडोगरा। 29 जनवरी को बरबीघा पल्ली में मरियमः रोगियों की आषा। मुख्य याजक फादर डोनाल्ड मिरान्डा,ये.स.प्रोविंशियल, पटना येसु समाजी। 30 जनवरी। बाढ़ पल्ली में और विषय है पापियों की शरण। मुख्य याजक है धर्माध्यक्ष पीटर गोवियस,बेतिया। 31 जनवरी को गया डिनरी में और विषय है प्रेरितों की रानी। मुख्य याजक फादर अन्थोनी ओस्ता। 1 फरवरी को मगध डिनरी और विषय है शांति की रानी। मुख्य याजक है फादर मार्टिन आनन्द। 2 फरवरी नालंदा डीनरी और विषय है ईष्वरी कृपा की माता। मुख्य याजक है जेम्स रोजारियो।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें