मधुबनी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 जनवरी 2019

मधुबनी : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित

national-voter-day-madhubani
मधुबनी, (आर्यावर्त संवाददाता) 25,जनवरी,  राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्थानीय नगर भवन परिसर,मधुबनी से श्री दुर्गानंद झा,अपर समाहत्र्ता,मधुबनी के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं एवं नेहरू युवा केन्द्र तथा एन0सी0सी0 कैडेटों के द्वारा निकाली गयी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  तत्पष्चात श्री शीर्षत कपिल अषोक,जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा निर्वाचन कार्यालय द्वारा लगाये गये मतदाता पंजीकरण स्टाल, ई.वी.एम./वी.वी.पैट प्रषिक्षण स्टाॅल, आई.टी.अप्लीकेषन स्टाॅल, निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विडियो फिल्म प्रदर्षन स्टाॅल, स्वीप गैलरी स्टाल, वोटर हेल्पलाइन स्टाॅल एवं माॅक पोल स्टाॅल फोर फ्यूचर वोटर से संबंधित स्टाॅल का उदघाटन फीता काटकर किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा सभी स्टाॅलों का निरीक्षण किया गया।  तत्पष्चात जिला पदाधिकारी,मधुबनी द्वारा नगर भवन राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नव पंजीकृत मतदाता सुश्री सुचित्रा कुमारी, सुश्री गरिमा कुमारी एवं श्री किषन कुमार को ईपिक(मतदाता पहचान पत्र) दिया गया। इस अवसर पर उप-निर्वाचन पदाधिकारी,मधुबनी, श्री विकाष कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर मधुबनी, श्री सुनील कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी,मधुबनी, श्री सुजीत कुमार, जिला षिक्षा पदाधिकारी,मधुबनी, श्री राम कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी,मधुबनी श्री सोमेष्वर प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी एवं एन0सी0सी0 के कैडेट तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी,मधुबनी द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों,मीडियाकर्मी, राजनीतिक दल के प्रतिनिधी, एवं दर्षक दीर्घा में उपस्थित लगभग 1000 लोगों को आगामी लोकसभा निर्वाचन-2019 में अपनी सहभागिता सुनिष्चित करने को लेकर शपथ दिलाया गया एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त, नई दिल्ली के संदेष का प्रदर्षन किया गया। मतदाता पंजीकरण स्टाल, ई.वी.एम./वी.वी.पैट प्रषिक्षण स्टाॅल, आई.टी.अप्लीकेषन स्टाॅल, निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विडियो फिल्म प्रदर्षन स्टाॅल, स्वीप गैलरी स्टाल, वोटर हेल्पलाइन स्टाॅल एवं माॅक पोल स्टाॅल फोर फ्यूचर वोटर थे। जिसमें से मुख्यतः माॅक पोल स्टाॅल फोर फ्यूचर वोटर आर्कषण का केन्द्र रहा। इस स्टाॅल, में विभिन्न स्कूल के लगभग 500 फ्यूचर वोटर ने माॅक पोल के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया को जाना। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने संबोधन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी के महत्त्वपूर्ण प्रयोग यथा सीवीजील जेनेसिस की भी चर्चा की एवं नव पंजीकृत मतदातओं को ईपिक वितरण करते हुए उन्हें आगामी सभी चुनावों में अपना तथा अपने परिजनों को भी निष्चित रूप से मत देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया।

कोई टिप्पणी नहीं: