बेगूसराय : मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज भाजपाई पधारे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 जनवरी 2019

बेगूसराय : मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज भाजपाई पधारे

nitish-reaches-begusaray-on-sankranti
अरुण कुमार (बेगूसराय)  राजधानी से प्राप्त सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पटना में आयोजित दही-चुरा के भोज में राजनीतिक विचारों का आदान-प्रदान। बिहार की राजनीति में दही-चुड़ा भोज का अपना अलग ही महत्व है। प्रायः देखा जाता है कि,लगभग हर नेता और पार्टी अपने-अपने स्तर पर मौका मिलते ही समयानुसार समक्ष पर्व त्योहार या किसी के जन्मदिन पर ऐसा आयोजन करते हैं।जिसमें प्रदेश के गवर्नर और मुख्यमंत्री भी शामिल होते हैं।इसी क्रम में सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा विधान पार्षद रजनीश कुमार के "आवास"  जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर आयोजित दही-चूड़ा के भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। जिसमें विधान पार्षद रजनीश कुमार ने बुके भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। इस मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी,बिहार विधान परिषद के उप सभापति हारुन रशीद,उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी,लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान,सांसद चिराग पासवान विधान पार्षद अशोक चौधरी सहित भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता समेत बेगूसराय के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर,लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय और भाजपा विधान पार्षद रजनीश कुमार के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा के भोज में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर तमाम लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनायें दीं।इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहाड़ी पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये,उन्होंने कहा है कि मकर संक्रांति और लोहाड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति और लोहाड़ी के पर्वों का अपना अलग एक सांस्कृतिक महत्व है।मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग चूड़ा,दही,तिलकुट खाते और खिलाते हैं तथा इससे परस्पर प्रेम और सद्भावना बढ़ता है। नये फसलों के घर आने की खुशी में लोहाड़ी पर्व को लोग मिलकर मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग इन पर्वों को हर्षोल्लास,पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द्र के साथ मनाते आयें हैं। इससे समाज में सामाजिक समरसता बढ़ेगी और सभी के सहयोग से एक खुशहाल,समृद्ध,विकसित और गौरवपूर्ण बिहार का निर्माण होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: