बेगूसराय : पुलिस प्रशासन को मिली एक और सफलता रंगे हाथ दो को दबोचा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 24 जनवरी 2019

बेगूसराय : पुलिस प्रशासन को मिली एक और सफलता रंगे हाथ दो को दबोचा

one-arrest-begusaray
अरुण कुमार (बेगूसराय)   बीते रात की घटना है,गुप्त सूचना के आधारपर छापेमारी दल का गठन करते हुए छापेमारी के दौरान दिनांक-24.01.2019. की रात्रि में ग्राम किशनपुर स्थित सुरेन्द्र महतो उर्फ सहूलो महतो,पिता-स्व० बीरो महतो सा० किशनपुर दियारा वार्ड नं० 13 एवं विपिन ठाकुर,पिता- खेलाड़ी ठाकुर,सा०जगदीशपुर दियारा,दोनों थाना-बलिया,जिला-बेगूसराय को अभियुक्त के घर से एक अवैध हथियार पुलिस राइफल 303 एवं 03 जिंदा गोली,तथा बिपिन ठाकुर के कमर से एक लोडेड पिस्तौल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।इन दोनों को तब गिरफ्तार किया गया :- बरामद राइफल का आरसनल नं०-95677J-GRI1348 मैगजीन सहित अपराधी सुरेन्द्र महतो उर्फ शुलो महतो के विरुद्ध बलिया थाना में आपराधिक इतिहास निम्न प्रकार से दर्ज है :- 

(01) बलिया थाना कांड संख्या :- 397/14. दिनांक -28.10.2014. धारा- 143/447/ 504/506 भादवि।
(02) बलिया थाना कांड संख्या - 315/18. दिनांक 03.11.2014. धारा - 447/341/ 323/504/506/379/384/447/307/34 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट। 
बिपिन ठाकुर के विरुद्ध बलिया थाना में आपराधिक इतिहास निम्न प्रकार से है :- 
(02) बलिया थाना कांड संख्या - 315/18. दिनांक- 03.11.2014. धारा - 447/341/323/504 /506/379/384/447/307/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट। 
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त कण्डों के साथ- साथ कई और कोडों में भी दोनों अपराधी फरार चला आ रहा था। 
उपरोक्त छापामारी दल में पु०अ०नि० SOG-1 पटना विकास कुमार एवं उनके टीम के अलावे थानाध्यक्ष सुनील कुमार,बलिया थानाध्यक्ष पु० अ०नि० रितेश कुमार रतन,सा०कमाल -थाना,पु०अ०नि० राघवेन्द्र कुमार,थानाध्यक्ष डंडारी थाना पु०अ०नि० विपिन सिंह,पु०अ० नि० उदय शंकर कुमार साथ बी०एम०पी०-9 के सशस्त्र बल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय बलिया के नेतृत्व में बरामद की कार्रवाई हुई है। 

बरामद सामानों की विवरणी :- 
(01) 303 का पुलिस राईफल -01 
(02) 303 का जिंदा गोली मैगजीन में -03 
(03) 315 का एक देशी लोडेड पिस्तौल-01 
(04) 315 का जिंदा गोली - 12 इस तरह अगर पुलिस प्रशासन कार्य को अंजाम देती रही तो अवश्य ही अच्छे दिनों के सपने देखे जा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: