पटना सिटी,23 जनवरी। आज गमगीन माहौल में पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा और पल्ली पुरोहित फादर सुरेष खाखा ने पटना सिटी चर्च में मिस्सा पूजा अर्पित किए। जीजस एण्ड मेरी एकेडमी की प्राचार्या पुष्पा पैट्रिक की याद में शव रखकर अंतिम मिस्सा पूजा की गयी। काफी संख्या में लोग पूजा में आए थे। बिहार अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एम्ब्रोस पैट्रिक की पत्नी पुष्पा पैट्रिक का निधन 21 जनवरी को हो गया था। आज पटना सिटी में मिस्सा पूजा करने के बाद शव को दीघा में स्थित कुर्जी कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। काफी संख्या में प्राचार्या के परिवार वालों को चाहने वाले लोग मौजूद थे। एंग्लो-इंडियन समुदाय से बिहार विधान सभा में मनोनीत पूर्व विधायक ए.जी.रोजारियों, अल्पसंख्यक ईसाई संघ के महासचिव एस.के.लौरेंस, नव गठित क्रिष्चियन वेलफेयर एसोसिएषन के अध्यक्ष सुषील लोबो, सेक्रेट हार्ट सोसायटी की सिस्टर मेरी ऐलिस आदि मौजूद थे। चालीस साल से कब्रिस्तान में कार्यरत राजू ग्राबिएल परेशान दिखे। उनका कहना है कि कुर्जी पल्ली से एक पैसा नहीं मिलता है। जिनके परिजन मर जाते हैं। वे ही गड्ढा खोदवाने और दफन कार्य करवाने के एवज में राशि देते हैं। आजकल कब्रिस्तान में जगह नहीं रहने के कारण परेशानी बढ़ गयी है। आजकल कब्रिस्तान में गाढ़ने की कीमत 25 हजार रूपए हो गया है। जिनका पहले से परिजन मर गए हैं उनको ही परिजन की कब्र में कई बार खोदकर गाढ़ा जाता है। ऐसे लोगों सेे 25 हजार रूपए नहीं लिया जाता है। इसको लेकर आए दिन झगड़ा होते रहता है। बहरहाल 25 हजार देकर प्राचार्या का दफन कर दिया गया। पटना सिटी के पल्ली पुरोहित फादर सुरेष खाखा और कुर्जी पल्ली के कार्यकारी पल्ली पुरोहित फादर सुसय राज ने मिलकर अंतिम संस्कार अदा किए।
बुधवार, 23 जनवरी 2019
बिहार : जीजस एण्ड मेरी एकेडमी की प्राचार्या पुष्पा पैट्रिक की अश्रुपूरित विदाई
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें