कोलकाता, 17 जनवरी, भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी में ‘‘सम्मान’’ नहीं मिला और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी की कोलकाता में शनिवार को होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे। सिन्हा ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह ‘‘राष्ट्र मंच’’ के प्रतिनिधि के तौर पर रैली में हिस्सा लेंगे। इस राजनीतिक समूह की शुरुआत भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने की थी जिसका समर्थन शत्रुघ्न सिन्हा भी करते हैं। अभिनेता और नेता सिन्हा केंद्र की भाजपा सरकार के कई निर्णयों को लेकर उसका विरोध करते रहे हैं जिसमें नोटबंदी भी शामिल है। वह इन निर्णयों को ‘‘वन मैन शो’’ बताते रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने मुंबई से फोन पर बताया, ‘‘राष्ट्र मंच की तरफ से मैं कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा...।’’ उन्होंने रैली में शामिल होने को उचित ठहराते हुए कहा, ‘‘भाजपा के कुछ नेता भी आरएसएस के कार्यक्रम में शिरकत करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक पार्टी के प्रति मेरी वफादारी पर सवाल नहीं किए जा सकते हैं। मैं भाजपा में तब शामिल हुआ जब यह दो सांसदों की पार्टी थी और मैंने हमेशा इसे मजबूत करने के लिए काम किया है।’’ पटना साहिब से भाजपा के लोकसभा सांसद रैली में ‘‘स्टार वक्ता’’ होंगे।
शुक्रवार, 18 जनवरी 2019
राष्ट्र मंच के प्रतिनिधि के तौर पर ममता की रैली में जाऊंगा : शत्रुघ्न सिन्हा
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें