टी20 महिला विश्व कप के पहले मैच में भारत का सामना आस्ट्रेलिया से - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 29 जनवरी 2019

टी20 महिला विश्व कप के पहले मैच में भारत का सामना आस्ट्रेलिया से

women-t20-fixer-annonuce
दुबई , 29 जनवरी, भारतीय महिला क्रिकेट टीम 21 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के पहले मैच में आस्ट्रेलिया से खेलेगी । आईसीसी महिला टी20 विश्व कप अगले साल 21 फरवरी से आठ मार्च तक खेला जायेगा । आईसीसी ने मंगलवार को इसके कार्यक्रम का ऐलान किया ।  अभ्यास मैच 15 से 20 फरवरी तक एडीलेड और ब्रिसबेन में खेले जायेंगे । टूर्नामेंट सिडनी, कैनबरा, पर्थ और मेलबर्न में होगा ।  मेजबान टीम से खेलने के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी को पर्थ में क्वालीफायर से खेलेगी । इसके बाद 27 फरवरी को मेलबर्न में न्यूजीलैंड से खेलना है । इसी मैदान पर भारत को आखिरी राउंड राबिन मैच श्रीलंका से खेलना है । सेमीफाइनल पांच मार्च को और फाइनल आठ मार्च को क्रमश: सिडनी और मेलबर्न में खेले जायेंगे ।

महिला टी20 विश्व कप का कार्यक्रम : 

21 फरवरी 2020 : आस्ट्रेलिया बनाम भारत , सिडनी 

22 फरवरी 2020 : वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर दो , पर्थ 
                           न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, पर्थ 

23 फरवरी 2020 : इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, पर्थ 

24 फरवरी 2020 : आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, पर्थ 
                           भारत बनाम क्वालीफायर एक , पर्थ 

26 फरवरी 2020 : इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर दो, कैनबरा 
                            वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, कैनबरा 

27 फरवरी 2020 : भारत बनाम न्यूजीलैंड , मेलबर्न 
                           आस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर एक , कैनबरा 

28 फरवरी 2020 : दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर दो , कैनबरा 
                           इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कैनबरा 

29 फरवरी 2020 : भारत बनाम श्रीलंका , मेलबर्न 
                           दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान , सिडनी 

एक मार्च 2020 : दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान , सिडनी 
                         इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज , सिडनी 

दो मार्च 2020 : श्रीलंका बनाम क्वालीफायर एक, मेलबर्न 
                       आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड , मेलबर्न 

तीन मार्च 2020 : पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर दो , सिडनी 
                        वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका , सिडनी 

पांच मार्च 2020 : पहला सेमीफाइनल , सिडनी 
                         दूसरा सेमीफाइनल, सिडनी 
आठ मार्च 2020 : फाइनल, मेलबर्न ।

कोई टिप्पणी नहीं: