बलिया (उ.प्र.), एक फरवरी, उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और राज्य के काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को एक बार फिर सहयोगी दल भाजपा को असहज स्थिति में डालते हुए कहा, ‘‘ भाजपा देश में साम्प्रदायिक दंगे करा सकती है।’’ राजभर ने बांसडीह इलाके के सैदपुरा गांव में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अमेरिका की एक कथित खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, ‘‘भाजपा भारत में दंगे करा सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आगामी 21 फरवरी को साधु राम मंदिर के नाम पर चिमटा बांटेंगे और भाजपा दंगा करायेगी। भाजपा के लोग वोट के लिये कुछ भी करा सकते हैं।’’ प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने लोगों से कहा कि देश में हिंदुओं और मुस्लिमों को मिलजुलकर रहना चाहिये।
शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019
देश में दंगे करा सकती है भाजपा : राजभर
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें